फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवादार की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, सिरसा। गांव कालू आना से जंडवाला बिश्नोईयां की तरफ रोड पर स्थित श्री राम गोपाल गौशाला कालूआना में अज्ञात व्यक्ति ने दीवार फांद कर सेवादार ओमप्रकाश पुत्र नंदराम उम्र 65 वर्ष की लोहे की रॉड मारकर बुधवार रात्रि को बेरहमी से कत्ल कर दिया। अज्ञात व्यक्ति जाते समय गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़कर फरार हो गया। सुबह गौशाला प्रबंधक मिली जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी गौशाला में पहुंच गए हैं और मामले की जांच की। पुलिस ने कैमरे में देखा कि सेवादार बाहर की ओर भागते हुए बरामदे में आता है। तभी पीछे लोहे को रोड लेकर एक युवक भागता है, उस पर ताबड़तोड़ वार करता है। पुलिस के आला अधिकारी गौशाला के अंदर घटनाक्रम की गहनता से जांच में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें