फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: जेसीबी से खोदाई कर बिछाई जा रही थी ट्यूबवेल लाइन , मिट्टी में दबने से मजदूर की मौत

Sat, 14 Oct 2023 01:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

गांव धोतड़ में घटना हुई है। मजदूर गांव भावदीन का निवासी था। पुलिस की ओर से इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा के रानियां के गांव धोतड़ में ट्यूबवेल के लिए पानी की पाइप लाइन बिछाते समय एक मजदूर के ऊपर मिट्टी गिर गई। उसके साथियों ने कस्सी और अन्य उपकरणों की सहायता से उसे बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव भावदीन निवासी 60 वर्षीय बलवंत गांव धोतड़ में मजदूरी करने गया था। दोपहर दो बजे के करीब जेसीबी की सहायता से जमीन खोद कर करीब 10 फुट गहरी पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा था। मजदूर बलवंत अंदर खड़ा होकर पाइप लाइन को जोड़ने लगा, तभी दोनों तरफ से मिट्टी ढह गई।

जिसके कारण वह मिट्टी में दब गया। साथियों ने उसे निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट में उसे मिट्टी से बाहर निकाल लिया। लेकिन तब तक उसका दम घुट चुका था। पुलिस ने अब इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें