सिरसा। सिरसा से दिल्ली और मेरठ से श्रीगंगानगर के लिए ट्रेन का संचालन वीरवार से शुरू होगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। मेरठ से गंगानगर ट्रेन तीन दिसंबर से तो सिरसा से दिल्ली की ट्रेन चार दिसंबर से बंद थी। धुंध के कारण रेलवे की ओर से अजमेर अमृतसर ट्रेन को 31 दिसंबर तक रद्द कर दिया गया है।
यात्रियों को सुविधा देने के लिए सिरसा से हर रोज करीब 14 ट्रेनों की आवाजाही होती है, लेकिन जाखल के पास मरम्मत का कार्य चलने के कारण सिरसा से दिल्ली ट्रेन संख्या 14085 व 14086 जबकि मेरठ से श्री गंगानगर 14030 और 14029 को रद्द कर दिया गया था। वहीं अजमेर से अमृतसर गाड़ी संख्या 19611 को भी 25 दिसंबर तक रद्द किया गया था। ऐसे में अब इनमें से दो ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। हालांकि धुंध के कारण भी रेलवे ने कई ट्रेनों को आशंकित तो कई ट्रेनों को दिन अनुसार रद्द कर दिया है। इस संबंध उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की ओर से पत्र जारी किया गया।
धुंध के कारण कई ट्रेनों को किया रद्द
धुंध के कारण रेलवे की ओर से अजमेर अमृतसर ट्रेन को 31 दिसंबर तक रद्द कर दिया गया है। श्रीगंगानगर हरिद्वार के 28 दिसंबर तक रद्द रहने की आशंका है। अवध असम रेल के संचालन के दिनों को भी कम दिया गया है। यह ट्रेन 7, 14, 21 व 28 जनवरी को रद्द रहेगी।