फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा : छह डेंगू पीड़ित मिले, 200 तक पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में शनिवार को छह नए डेंगू पीड़ित मिलने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर अब 200 तक पहुंच गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। नागरिक अस्पताल में केवल तीन ही मरीज दाखिल हैं। वहीं एक मलेरिया का पीड़ित भी मिला है। अब जिले में कुल मलेरिया से पीड़ितों की संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन

जिले में लगातार डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में सर्वे करवाने और फॉगिंग करवाने का कार्य भी किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी स्थिति में कोई बदलाव होता हुआ नजर नहीं आ रहा। शहर में अब तक सबसे अधिक मरीज पीड़ित पाए गए हैं। वहीं 200 में से 30 से अधिक पीड़ित बच्चे मिले हैं। वहीं अभी भी कई मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल हैं। जिनकी जानकारी अभी अधिकारियों के पास भी नहीं है। वहीं उपायुक्त ने भी स्वास्थ्य विभाग की अधिकारियों के साथ बैठक कर हॉट स्पॉट बन चुके 36 क्षेत्रों का चयन किया था। जिस पर अब नगर परिषद की ओर से फॉगिंग करवाई जा रही है।
----
वर्जन
जिले में छह नए डेंगू पीड़ित मिले हैं। पीड़ितों का आंकड़ा अब 200 तक पहुंच गया है। वहीं मलेरिया का एक पीड़ित मिलने से कुल संख्या 8 हो गई है। हॉट स्पॉट एरिया में फॉगिंग करवाए जाने के लिए उपायुक्त को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संजय, जिला महामारी अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें