फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक पीजीआई से भागे बंदी को सीआईए सिरसा पुलिस ने धर दबोचा

विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ केदी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने बीती 9 जून को सिरसा जेल से इलाज के लिए ले जाए गए पीजीआई रोहतक से भागे आरोपी को काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डीएसपी आर्यन चौधरी व सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि पीजीआई रोहतक से भागे इस आरोपी को शीघ्र काबू करने के लिए पुलिस अधीक्षक सिरसा उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. अरूण सिंह ने सीआईए सिरसा पुलिस टीमों का गठन किया था । उन्होंने बताया कि काबू किया गया आरोपी विकास उर्फ विक्की निवासी गांव नेजियाखेड़ा जिला सिरसा को फरवरी 2020 में सीआईए सिरसा पुलिस ने नशे के 2600 कैप्सूलों के साथ पकड़ा था । इस संबंध में आरोपी के खिलाफ नाथूसरी चौपटा थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज हुआ था और इस संबंध में वह सिरसा जेल में था । उन्होंने बताया कि बीती 9 जून 2020 को विकास उर्फ विक्की पीजीआई रोहतक से पुलिस कस्टडी से भाग गया था। इस संबंध में थाना पीजीआई एम एस रोहतक में अभियोग दर्ज किया गया था । सिरसा पुलिस द्वारा आरोपी विकास को सिरसा जेल से पैर के इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया था । डीएसपी आर्यन चौधरी व सीआईए प्रभारी ने बताया कि पुलिस हिरासत से भागने के बाद विकास रोहतक, हांसी, हिसार, फतेहाबाद, भट्टू, चौपटा तथा ऐलनाबाद इत्यादि क्षेत्रों में घूमता रहा । उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस के सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने महत्तवपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी विकास को ऐलनाबाद क्षेत्र से काबू कर लिया । डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को सूचना मिली कि विकास उर्फ विक्की ऐलनाबाद क्षेत्र में छिपा हुआ है और राजस्थान भागने की तैयारी में है । इस पर सीआईए की पुलिस टीम ने उसे ऐलनाबाद से काबू कर लिया । गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर पुन: न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा । डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी विकास उर्फ विक्की आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है । वर्ष 2015,2016,2017 में उसके खिलाफ राजस्थान के थाना नोहर में चोरी के अभियोग दर्ज हुए थे । वर्ष 2016 में आरोपी के खिलाफ शहर थाना सिरसा में चोरी का अभियोग तथा वर्ष 2019 में शहर थाना सिरसा में एनडीपीएस का अभियोग दर्ज हुआ था । आरोपी विकास के खिलाफ फरवरी, 2020 में नाथूसरी चौपटा थाना में भी एनडीपीएस का अभियोग दर्ज हुआ था और इसी मामले में वह सिरसा जेल में बंद था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें