सिरसा। रेलवे द्वारा गुरु जम्भेश्वर मेले के अवसर पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए सिरसा-नोखा-सिरसा मेला स्पेशल (01 ट्रिप) रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04757, सिरसा-नोखा मेला स्पेशल 9 मार्च को सिरसा से सुबह 7.45 बजे रवाना होकर शाम 6 बजे नोखा पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04758, नोखा-सिरसा मेला स्पेशल 10 मार्च को नोखा से शाम 7 बजे रवाना होकर 11 मार्च को सुबह 4 बजे सिरसा पहुंचेगी। यह रेल रास्ते में डिंग, भट्टू, मंडी आदमपुर, जाखोद खेड़ा, हिसार, चिड़ौद, सिवानी, झुंपा, सादुलपुर, चूरू, रतनगढ़ व बीकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन का हिसार के श्रद्धालुओं को भी काफी फायदा मिलेगा। यह ट्रेन सिरसा से सुबह 7:45 बजे रवाना होगी। हिसार से यह ट्रेन सुबह 9:25 बजे रवाना होगी।
ट्रेन चलने का ये रहेगा समय
सिरसा से चलेगी सुबह : 7:45 बजे
- डिंग से : सुबह 8:10 बजे
- भट्टू से : सुबह 8:24 बजे
- मंडी आदमपुर से : सुबह 8:42 बजे
- जाखोद खेड़ा से : सुबह 8:58 बजे
- हिसार से सुबह 9:25 बजे
- चिड़ौद से सुबह 9:42 बजे
- सिवानी से सुबह 9:55 बजे
- झुंपा से सुबह : 10:12 बजे
- सादुलपुर से सुबह : 11 बजे
- चुरू से दोपहर 12:15 बजे
- रतनगढ़ से दोपहर 1:10 बजे
- बीकानेर से शाम 4:55 बजे
- नोखा पहुंचेगी शाम 6 बजे
वापसी में 10 मार्च को चलने का ये रहेगा समय
- नोखा से शाम 7 बजे
- बीकानेर से रात 9 बजे
- रतनगढ़ से रात 10:45 बजे
- चुरू से रात 11:30 बजे
- सादुलपुर से रात 12:30 बजे
- झुंपा से रात 12:52 बजे
- सिवानी से रात 1:08 बजे
- चिड़ौद से रात 1:20 बजे
- हिसार से रात 1:55 बजे
- जाखोद खेड़ा से रात 2:10 बजे
- मंडी आदमपुर से रात 2:24 बजे
- भट्टू से रात 2:39 बजे
- डिंग से रात 2:52 बजे
- सिरसा पहुंचेंगी सुबह 4 बजे