फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में डेरा डाले हुए है सिरसा पुलिस

Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। लगातार वारदातों को अंजाम देकर बदमाशों ने सिरसा को अपना टारगेट बना रखा है। सोमवार दोपहर को बेगू रोड स्थित सिरसा गन हाउस में बदमाशों ने धावा बोलकर पांच बंदूकें लूट ली। बदमाशों की पहचान करने में पुलिस को कामयाबी मिली लेकिन अभी तक पांचों बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मंगलवार को कालांवाली क्षेत्र में बदमाशों ने शराब ठेके में वारदात को अंजाम दिया। अगले ही दिन बुधवार को शहर के ए ब्लॉक में अश्वनी राठी के मकान में तीन बदमाश घुसे और हथियारों के बल पर लूटपाट की। बदमाश राठी के घर से चार लाख रुपये और लाखों  के जेवरात लेकर फरार हुए। पुलिस ने वारदात की साजिश रचने वाले को दबोच लिया और बदमाशों की पहचान भी हो गई, लेकिन अभी तक सिरसा पुलिस बदमाशों को तलाश नहीं कर पाई है। तीन दिनों से सीआईए व शहर थाना प्रभारी अपनी टीमों के साथ राजस्थान में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस को ठोस सूचना मिली है कि गन हाउस और ए ब्लॉक लूटपाट को अंजाम देने वाले राजस्थान में छुप कर बैठे हैं। इनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बदमाश पेशेवर होने के नात मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहे। इसी कारण पुलिस को उनकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा। लोकेशन का पता न होने के कारण अपराधियों को पकड़ना काफी मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें