सिरसा। जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल ने गश्त के दौरान महाराणा प्रताप चौक क्षेत्र से एक युवक को लाखों रुपये की 31 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
नारकोटिक्स सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर दाताराम ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान टेकचंद उर्फ साजन निवासी एमसी कॉलोनी के रूप मे हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। सेल प्रभारी ने बताया कि नारकोटिक्स सेल गश्त के दौरान महाराणा प्रताप चौक क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक हरियाणा रोडवेज की बस से उतर कर पैदल आता दिखाई दिया। जिसने सामने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया। शक के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर तलाशी लेने पर उसके कब्जा से लाखों रुपये की 31 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।