फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच घंटे तक सड़क पर शव रख शहर किया जाम

विज्ञापन
रानियां में जाम लगाकर धरने पर बैठे शहर वासियों को समझाते डीएसपी ऐलनाबाद विरेंद्र कुमार । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा, रानियां। जिले में नशे के कारण मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। नशे पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से दावे किए जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी हर रोज नशे से युवकों की मौत हो रही है। शुक्रवार को भी रानियां में एक ही दिन में नशा करने वाले दो युवकों की मौत हो गई। इससे गुस्साए शहर वासियों ने पूरे शहर के मुख्य मार्गों को जाम कर दिया। डीएसपी के आश्वासन के बाद लोगों ने साढ़े पांच घंटे बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन

मेडिकल संचालकों के खिलाफ दी शिकायत
डीएसपी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत देने की बात कही। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सुखविंद्र कौर उर्फ सुखो वार्ड नंबर 7, सोनी सिंह वार्ड नंबर 7, सूरज सिंह वार्ड नंबर 13, राजू सिंह वार्ड नंबर 7, नरूला सिंह वार्ड नंबर 4, अबू अरोड़ा वार्ड नंबर 7, सागर सिंह वार्ड नंबर 13, सुखा सिंह वार्ड नंबर 7, चना सिंह, गबर सिंह वार्ड नंबर, मेडिकल संचालक साजन, विक्की सिंह वार्ड नंबर 9, मनु सिंह व उसके तीन भाइयों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। वहीं डीएसपी ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया और मामले से जुड़े कई आरोपियों से गिरफ्तार कर लिए जाने की भी बात कही तो शहर वासी शांत हो गए और तीन बजे शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हो गए और जाम खोल दिया ।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कई जगह पर रोड किया जाम
बता दे कि रानियां के वार्ड नंबर सात और आठ में पहले भी कई युवकों की नशे के कारण मौत हो गई है। लेकिन पुलिस की ओर से किसी भी मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण नशा सप्लायरों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं। वहीं शहर वासियों ने पीएनबी चौक, नानुआना रोड व सुलतानपुरिया मार्ग पर जाम लगा कर प्रशासन किया। इस मौके पर गुरनाम झबर, रमेश कुमार, हरबंस लाल, बिंदा सिंह, कुलवंत कौर, सुरजीत सिंह सोना सिंह, करतार सिंह, व कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोनों मामले सामने आए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है जिसमें मौत के कारण का पता लग पाएगा। पीड़ित परिवारों की ओर से आई शिकायतों के आधार पर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. अर्पित जैन, एसपी सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें