फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा और डबवाली में स्वर्णकारों ने बेचे 22 कैरेट के संतरे

Thu, 10 Mar 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
फल-सब्जी बेचते स्वर्णकार - फोटो : Bureau
विज्ञापन
स्वर्णकारों ने बुधवार को आभूषणों की तर्ज पर 24 कैरेट फल, 23 कैरेट सब्जियां तथा हॉलमार्क खीरे बेचे। फल-सब्जी बेचकर 2500 रुपये कमाए। आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने पर आंदोलनरत स्वर्णकारों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध का नायाब ढंग अपनाया।
विज्ञापन


गांधी चौक पर धरना दे रहे स्वर्णकारों ने सब्जी तथा फल की रेहड़ियां लगा ली। आभूषणों की तर्जपर होलमार्क खीरे, लहुसन, 23 कैरेट अदरक, टमाटर, 24 कैरेट केले तथा 22 कैरेट संतरा बेचना शुरू कर दिया।

स्वर्णकार जवाहर सिंह खुरमी, आशू जौड़ा, बिट्टू, हरमेल सिंह, कौरी, मलकीत सिंह खुरमी, कुलदीप, मिर्जा ने एक दिन में पंद्रह सौ रुपये का संतरा, एक हजार रुपये की सब्जी बेच दी। विरोध के नए ढंग के बीच स्वर्णकारों ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोला। मोदी महिमा का गुणगान करते हुए बस यही कहा हमारे अच्छे दिन आ गए हैं। मंगलवार को डबवाली में स्वर्णकारों ने कुरकुरे बेचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें