फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-ट्रक भिडंत में चार घायल

Sat, 03 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। चौटाला बाइपास पर शुक्रवार शाम ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर में तीन महिलाओं सहित चार जने घायल हो गए। इन्हें संगरिया के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया। चौटाला से शोक व्यक्त कर कार में सवार सरदारपुरा तहसील अबोहर (पंजाब) निवासी कलावती (43) पत्नी उदयपाल, उसकी बेटी मुस्कान (15), अनुरानी (25) पत्नी लाजपतराय तथा विकास पुत्र (21) वेदप्रकाश संगरिया से होते हुए अपने गांव जा रहे थे। करीब साढ़े चार बजे शाम को मोड़ पर हनुमानगढ़ की तरफ से आ रहे एक डीजल टैंकर ने ओवरटेक कर कार में टक्कर मार दी। जिससे चारों जने गंभीर घायल हो गए। हनुमानगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष केसी बिश्नोई व अन्य लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। मौके पर पुलिस चौकी चौटाला के एएसआई अशोक कुमार व उम्मेद कुमार पहुंचे और वाहनों से सड़क से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें