फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा : ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। बठिंडा को जाने वाली सवारी गाड़ी के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेअंत सिंह निवासी गांव रोड़ी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे चौकी प्रभारी बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

घटना के बाद ट्रेन काफी समय तक घटनास्थल पर रुकी रहने के कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ में शहर के बीचों बीच बने रेलवे फाटक भी काफी देर तक बंद रहने से दोनों तरफ काफी जाम लग गया। बताया जा रहा है कि करीब 55 वर्षीय बेअंत सिंह गांव रोड़ी से गांव गदराना में जा रहा था। इस दौरान वह नहर के पास रेलवे लाइन पार करने लगा तो वह ट्रेन के नीचे आ गया। रेलवे चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि वे अभी मौके पर ही है और शव को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें