फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में नकली सरसों के तेल का खेल

Mon, 24 Oct 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
सरसों - फोटो : bureau
विज्ञापन
त्योहारों का सीजन है, ऐसे में बाजार में मिलावटी सामानों की बाढ़ सी आ गई है। क्षेत्र में इन दिनों सरसों का नकली तेल भी जोर शोर से बिक रहा है। जिसकी आए दिन शिकायतें मिल रही हैं। लेकिन प्रशासन इस पर जरा सा भी ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि नकली सरसों के तेल की बिक्री कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि आलम तो यह है कि अगर इस तेल को ठंड वाले स्थान पर रख दिया जाए तो यह जम जाएगा। इस बारे में क्षेत्र के एक चिकित्सक ने बताया कि जिस प्रकार के केमिकल इस तेल में प्रयोग किए जाते हैं वे मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। इस तेल में सस्ते तेलों के अलावा कई केमिकल मिलाए जाते हैं, ताकि यह तेल असली की तरह नजर आएं। वहीं लोगों ने कहा कि अब तो यही नहीं पता चलता कि जो सरसों का तेल हम खरीद रहे हैं वह असली है कि नकली। इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भूषण गर्ग ने बताया कि वह खाद्य निरीक्षक के साथ शीघ्र ही मंडी में औचक निरीक्षण कर मिलावटी चीजों का नमूना लेंगे, ताकि मिलावटी चीजों की बिक्री पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें