फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सी विजिल एप की शिकायतों के निवारण में सिरसा जिला प्रदेश भर में रहा अव्वल

Thu, 28 Mar 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। लघु सचिवालय में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव की तैयारियों के बारे में बैठक हुई। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारी सभी तैयारियां समय पर पूरी कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा इस बार बूथ पर मतदाताओं की लगने वाली लाइन की जानकारी देने के लिए एक वेब अपलीकेशन eqmshry.nic.in तैयार की है, जिसके माध्यम से मतदाता बूथ पर जाने से पहले अपने बूथ पर लगी लाइन में मतदाताओं की संख्या की जानकारी ले सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सी-विजिल एप पर आई शिकायतों के निवारण में हरियाणा में सिरसा जिला सबसे आगे होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह की सराहना की। उन्होंने बताया कि सिरसा में सी विजिल एप पर 218 शिकायतों आई थी जिनका निर्धारित समयावधि में समाधान कर दिया गया।
अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करें सहायक रिटर्निंग अधिकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करें और उसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द निर्वाचन कार्यालय में भिजवाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों में तेजी लाई जाए और विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों, भवनों में लिफ्ट पर जागरुकता स्टीकर लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 1950 पर आने वाली शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर निवारण करें। उन्होंने कहा कि 1500 से अधिक मतदाताओं वाले बूथ के दो बूथ बनवाएं जाएं ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष सिरसा में अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, एसडीएम ऐलनाबाद डाॅ. वेद प्रकाश बैनीवाल, एसडीएम कालांवाली सुरेश रावेश, नगराधीश पारस, डीआरओ सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें