फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा डिपो को एचकेआरएन के माध्यम से मिलेंगे 63 परिचालक, 100 परिचालकों की भेजी गई थी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। परिवहन विभाग की ओर से सिरसा डिपो में 63 परिचालकों की भर्ती की जाएगी। यह परिचालक एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) के तहत भर्ती होंगे। इससे सिरसा डिपो के ग्रामीण रूटों पर मिस होने वाले फेरों के साथ-साथ नए रूटों पर भी बसों का संचालन किया जाएगा। हालांकि सिरसा डिपो की ओर से 100 परिचालकों की मांग मुख्यालय भेजी गई थी।
सिरसा डिपो में परिचालकों की कमी के चलते लंबे व ग्रामीण रूटों पर 15 से अधिक बसों के मिस हो रहे थे। इसके कारण विद्यार्थियों के साथ यात्रियों को भी घंटों तक बस का इंतजार करना पड़ता है। सिरसा डिपो में करीब एक माह तक गुलाबी सहित 15 रूटों पर बसें प्रभावित हो रही थी। इसके चलते तत्कालीन रोडवेज महाप्रबंधक केआर कौशल की ओर से 100 परिचालकों की मांग मुख्यालय में भेजी गई थी। अब मुख्यालय की ओर से सिरसा डिपो के लिए 63 परिचालकों की मंजूरी दी गई है। मुख्यालय ने जल्द ही संबंधित डिपो पर परिचालक दिए जाने को लेकर एचकेआरएन को भी पत्र लिखा है। अब पोर्टल के माध्यम से ही परिचालकों को सिरसा डिपो में भेजा जाएगा। इसके बाद बंद पड़ी बसों का फिर से रूट पर संचालन होने पर यात्रियों व विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। हालांकि मुख्यालय की ओर से अब कई बड़ी बसें भी जल्द ही डिपो में भेजी जानी है।
विज्ञापन


19 मिनी बसों को लोकल रूटों पर किया जाएगा शुरू
परिचालकों की कमी और 19 मिनी बसों के दस्तावेज पूरे न होने के कारण डिपो में ही एक माह से बसें धूल फांक रही हैं। मिनी बसों के इसी सप्ताह में कागज पूरे होने की उम्मीद है। इसके बाद इन सभी बसों को कम यात्रियों वाले लोकल रूटों पर शुरू किया जाएगा। जिले में कई ऐसे गांव है यहां के रोड संकरे होने के कारण वहां पर बड़ी बस नहीं पहुंच पाती।

ओवरटाइम मिलने के बाद 15 रूटों पर शुरू हुई बसें
परिवहन विभाग की ओर चालकों व परिचालकों का ओवरटाइम शुरू किए जाने के बाद 15 रूट शुरू किए गए हैं। ओवरटाइम के बाद दिल्ली, चंडीगढ़, नोहर, भादरा सहित राजस्थान के बंद कई रूटों को शुरू किया गया है। हालांकि परिचालकों के ओवरटाइम मिलने के बाद भी सभी बसों का संचालन नहीं शुरू हो पाया है।
विज्ञापन


वर्जन
मुख्यालय की ओर से 63 परिचालकों की भर्ती के लिए मंजूरी दी गई है। एचकेआरएन के तहत परिचालकों की भर्ती की जानी है। जल्द ही परिचालक पहुंचने की उम्मीद है। जिसके बाद नई व अन्य बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। - शेर सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें