फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa : आधे शहर की सफाई का नगर परिषद देगी ठेका, आधे में नियमित कर्मचारी चलाएंगे झाड़ू

विज्ञापन
शहर में सफाई अभियान चलाते कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए नगर परिषद ने नई योजना तैयार की है। इसके तहत शहर को दो हिस्सों में बांटकर सफाई का काम करवाया जाएगा। आधे शहर की सफाई नियमित कर्मचारियों से, जबकि आधे शहर की सफाई का ठेका एजेंसी को दिया जाएगा। इसके लिए टेंडर हो चुके हैं। अब केवल वर्क ऑर्डर देना बाकी है। इस समय शहर की आबादी के हिसाब से नगर परिषद के पास आधे भी कम कर्मचारी हैं।
शहर में सफाई के लिए नगर परिषद के पास करीब 200 कर्मचारी हैं। शहर की आबादी के हिसाब से 600 कर्मचारियों की जरूरत है। ऐसे में प्रतिदिन सभी क्षेत्रों की नियमित रूप से सफाई नहीं हो पाती है। नगर परिषद का मुख्य ध्यान शहर के बाजारों पर रहता है। रिहायशी इलाकों में रोटेशन के अनुसार सफाई काम करवाया जाता है, या फिर की किसी एरिया से शिकायत आ जाए तो विशेष अभियान चलाकर सफाई करवा दी जाती है। लेकिन अब इस समस्या से निजात पाने के लिए नगर परिषद ने योजना तैयार की है। इसके तहत शहर को दो भागों में बांटकर सफाई का काम करवाया जाएगा। इसमें एक हिस्सा रेलवे फाटक से बरनाला रोड की तरफ और दूसरा हिस्सा पुराना शहर होगा। पुराने शहर में नियमित कर्मचारी सफाई व्यवस्था संभालेंगे। जबकि बरनाला रोड साइड का एरिया एजेंसी को दिया जाएगा। ठेका जारी करने के लिए नगर परिषद नेे टेंडर के लिए निविदाएं आमंत्रित की थी। हालांकि ठेका जारी कर दिया गया है और अब केवल वर्क आगे की प्रक्रिया बाकी है। उम्मीद है कि जल्द ही वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

एन एरिया में होती है नियमित सफाई
बरनाला रोड, हिसार रोड, डबवाली रोड, सरकूलर रोड, रानियां रोड, रोड़ी बाजार, सदर बाजार, हिसारिया बाजार, भादरा बाजार, सूरतगढ़िया बाजार, सिटी थाना रोड, पुरानी सब्जी मंडी, सुभाष चौक से जगदेव सिंह चौक तक का क्षेत्र परशुराम चौक से बेगू रोड का क्षेत्र।
इन क्षेत्रों में रहता है नियमित सफाई का अभाव
नागरिक अस्पताल रोड, वाल्मीकि चौक के आसपास का क्षेत्र, एमसी कॉलोनी, खन्ना कॉलोनी, खैरपुर कॉलोनी, गोबिंद नगर, डीसी कॉलोनी, एडीसी कॉलोनी, राम कॉलोनी, एमआईटीसी कॉलोनी, हुडा सेक्टर-20, हुडा सेक्टर-19, नई और पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, कंगनपुर रोड का क्षेत्र, मेला ग्राउंड, पटेल बस्ती, भीम कॉलोनी, जंडवाला मोहल्ला, नोहरिया बाजार, रानियां रोड, गुरु तेग बहादुर नगर, प्रेम नगर, शक्ति नगर, चत्तरगढ़पट्टी का क्षेत्र।
शहर से निकलता है 100 टन से ज्यादा कचरा
शहर से प्रतिदिन 100 से ज्यादा कचरा निकलता है। इससे बाजारों और कॉलोनियों से सफाई के बाद एकत्र होने वाला कूड़ा और दूसरी तरफ डोर टू डोर वैन के माध्यम से आने वाला कूड़ा शामिल है। इस कूड़े को बकरियांवाली प्लांट भेजा जाता है। बताया जा रहा है कि इसमें से 30 फीसदी कूड़ा केवल बाजारों से निकलता है।
60 से ज्यादा कर्मचारी अधिकारियों की कोठियों पर रहते हैं व्यस्त
नगर परिषद के पास सफाई कर्मचारियों में से 60 की वीआईपी ड्यूटी रहती है। इन कर्मचारियों को प्रशासनिक अधिकारियों, विधायकों, मंत्रियों और नेताओं की कोठियों पर लगाया गया है। ये कर्मचारी इन कोठियों का ही कामकाज देखते हैं, जबकि नियम अनुसार इन्हें फील्ड में रहना चाहिए। ऐसे में शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है।
विज्ञापन

सफाई का काम ठेका पर दिया जाना है। जल्द ही टेंडर के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद शहर में सफाई व्यवस्था सुधार दी जाएगी और सभी एरिया में नियमित रूप से सफाई होगी। - जयबीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें