फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिम्नास्टिक में सिरसा बना चैंपियन, हिसार के जशन आलराउंड बने

Mon, 05 Oct 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरसा। अंबाला में 59वीं हरियाणा राज्य स्कूली जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के तहत सोमवार को अंडर-17 बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें सिरसा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम चैंपियनशिप में सिरसा 306.55 अंकों के साथ प्रथम, मेजबान अंबाला 259.40 अंकों के साथ द्वितीय और गुरुग्राम 155.65 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। ऑल राउंड बेस्ट खिलाड़ी की स्पर्धा में हिसार के जशन ने 64.45 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। सिरसा के कुणाल 63.90 अंक लेकर दूसरे और भिवानी के ललित 63.10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। फ्लोर एक्सरसाइज में भिवानी के ललित प्रथम (12.20), हिसार के जशन व सिरसा के प्रिंस संयुक्त रूप से तृतीय (11.80) रहे। वॉल्टिंग टेबल में हिसार के जशन (12.15) द्वितीय, पोमेल हॉर्स में हिसार के मयंक (10.00) प्रथम, सिरसा के अक्षय (9.90) द्वितीय और हिसार के जशन (9.90) द्वितीय स्थान पर रहे। स्टिल रिंग्स में सिरसा के कुणाल (10.10) प्रथम, अंबाला के आशीष (10.00) द्वितीय और सिरसा के अक्षय (9.90) तृतीय रहे। इसी तरह पैरलेल बार्स में सिरसा के कुणाल (11.55) प्रथम, भिवानी के ललित (11.25) द्वितीय व सिरसा के प्रिंस (10.90) तृतीय, हॉरिजॉन्टल बार्स में सिरसा के प्रिंस (10.85) प्रथम, भिवानी के ललित (10.25) द्वितीय और हिसार के जशन (10.15) तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें