फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा : पत्नी की हत्या कर शव घर में बने पानी के टैंक में डाला

Sun, 06 Aug 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या मामले में पीड़ित के परिजनों से पूछताछकरते डीएसपी अजायब सिंह। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बडागुढ़ा (सिरसा)। गांव सुखचैन में कर्ण सिंह ने अपनी पत्नी पायल की हत्या कर उसके शव को घर में बने पानी के टैंक में डाल दिया। सूचना मिलने पर शनिवार को थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और टैंक से शव को बाहर निकालवाया। पुलिस ने मृतका पायल के परिजनों की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



गांव पनिहारी निवासी पायल ने करीब छह वर्ष पहले गांव सुखचैन निवासी कर्ण सिंह से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि कर्ण सिंह शराब पीने का आदी था। इसको लेकर उसका पायल के साथ झगड़ा होता रहता था। पायल उसे शराब पीने से रोकती थी। शुक्रवार रात को कर्ण सिंह पायल से झगड़ा करने लगा। इसके बाद उसने उसके साथ मारपीट कर उसे घर में बने पानी के टैंक में डाल दिया और ढक्कन बंद कर दिया। आसपास के लोगों को शनिवार शाम को दुर्गंध आई तो उन्होंने जांच की। उन्होंने टैंक का ढक्कन खोलकर देखा तो उसमें पायल की लाश पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी के टैंक से बाहर निकाला। पायल की आंखें व जीभ बाहर निकली हुई थी। सूचना मिलने पर पायल के परिजन उसके ससुराल पहुंचे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पायल को कर्ण से शादी करने से रोका था, लेकिन वो नहीं मानी। कर्ण पायल से मारपीट करता था तो वह घर पर फोन करके बताती थी, घरवालों ने उससे कई बार कहा कि वापस घर आ जा। उसने घरवालों की नहीं मानी।
विज्ञापन






परिजन बोले- पहली पत्नी से हो चुका था तलाक, दूसरी को जहर देकर मारा



मृतक के परिजनों ने बताया कि कर्ण ने पायल से तीसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका था। दूसरे पत्नी को उसने जहर देकर मार डाला और अब तीसरी की भी हत्या कर दी है। उन्होंने आरोपी कर्ण को सख्त सजा दिए जाने की मांग की है। परिजनों ने बताया कि अभी उनका कोई भी बच्चा नहीं था।



शुक्रवार को भी हुई थी वारदात

बता दें कि 2 दिन पहले भी गांव सुखचैन निवासी बलकौर सिंह ने अपनी पत्नी अमृतपाल कौर की डंडे व तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बलकौर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन





बयान



मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर कर्ण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव पानी के टैंक से बरामद हुआ है। मौत के आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। शव दो से तीन दिन का पुराना है। मामले की जांच की जा रही है।

- विक्रम सिंह, थाना प्रभारी, बडागुढ़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें