संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजकीय नेशनल कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया के दौरान इस बार लड़कियों ने कुछ ज्यादा रुचि नहीं दिखाई है। राजकीय नेशनल कॉलेज में जहां लड़कों ने 1017 सीटों पर दाखिले लिए हैं, वहीं लड़कियों ने इसकी तुलना में 513 सीटों पर दाखिले लिए हैं। अभी भी कॉलेज में 25 फीसदी सीटें खाली पड़ी हैं।
राजकीय कॉलेजों में अब दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार विद्यार्थियों के लिए तीन बार पोर्टल खोला जा चुका है और छह बार फिजिकल काउंसिलिंग हो चुकी है। स्टाफ द्वारा अपने पर्सनल लिंकस के माध्यम से भी विद्यार्थियों को एडमिशन के लिए बुलाया जा रहा है। इसके बाद भी राजकीय कॉलेजों में सीटें खाली हैं। राजकीय नेशनल कॉलेज में अभी भी 536 सीटें खाली हैं। बता दें कि राजकीय नेशनल कॉलेज में सभी संकायों की 2120 सीटें हैं। अब तक 1584 सीटों पर दाखिले हुए हैं।
इन संकायों की सीटें है खाली
कोर्स कुल सीट दाखिले खाली
बीए 1120 1096 24
बीए ऑनर्स 40 31 9
बीए इवनिंग 240 86 154
बीकॉम 240 146 94
नॉन मेडिकल 320 172 148
मेडिकल 160 53 107
कुल 2120 1584 536
राजकीय महिला कॉलेज
कोर्स, सीटें, दाखिले, खाली
बीए 1120 1120 0
बीकॉम 160 118 42
नॉन मेडिकल 160 52 108
मेडिकल 80 18 62
छात्राओं का रुझान सिर्फ बीए संकाय में
राजकीय महिला कॉलेज में बीए संकाय में एक भी सीट रिक्त नहीं है। अंतिम फिजिकल काउंसिलिंग के दौरान भी बीए संकाय में छात्राओं के फार्म आए, लेकिन सीटें न होने के कारण नहीं हो पाए। राजकीय नेशनल कॉलेज में बीए संकाय में 24 सीटें खाली है, लेकिन छात्राओं के अनुसार वो महिला कॉलेज में ही दाखिल लेना चाहती है।
वर्जन
राजकीय नेशनल कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। कॉलेज में अब तक कुल 2120 सीटों में से 1584 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। कॉलेज में विभिन्न संकायों में कुल 536 सीटें अभी रिक्त है। -डॉ. विवेक गोयल, नोडल एडमिशन, राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा।