फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा : मुख्य मार्गों व कॉलोनियों में लगेंगी 150 स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद की ओर से शहर में डी प्लान के तहत 150 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी। इसके लिए टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। शहर के जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट के पोल और कॉलोनियों में लाइट की व्यवस्था नहीं है। वहां पर ये नई लाइट लगाई जानी है।

जिले में अब लगातार मौसम खराब होने के चलते अब शहर के कई क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइटें भी खराब हो रही हैं। इसकी शिकायतें नगर परिषद के पास पहुंच ही हैं। नगर परिषद ने मानसून शुरू होने से पहले स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने व उन्हें बदलने का काम किया था। अब बाजारों और कॉलोनियों में स्थिति खराब हो गई है। रोड पर कई स्थानों पर लाइट जलती हुई ही दिखाई नहीं देती, जबकि कई स्थानों पर बार-बार लाइट बंद होने व जलते हुए दिखाई देती है। शहर के हिसार रोड पर महाराणा प्रताप चौक से दिल्ली पुल तक काफी क्षेत्र में लाइटें नहीं लगी हुई, जबकि डबवाली रोड पर जगह-जगह पर लाइट बंद होने से अंधेरा छाया रहता है।
विज्ञापन



नगर परिषद ने बरसाती नाले को साफ करने की प्रक्रिया की शुरू
वहीं, बारिश के बाद शहर में जलभराव होने की स्थिति से निपटने के लिए नगर परिषद ने अब बारिश के पानी की निकासी के लिए नाले से गाद निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जेसीबी के माध्यम से नालों को साफ किया जा रहा है। इस नाले का नहर व अन्य किसी लाइन के साथ कनेक्शन नही है। इसके कारण यहां पर जलभराव की स्थिति बनने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, हिसार रोड और डबवाली रोड पर बने नालों से पानी की निकासी न होने से यहां पर दुकानदारों व कॉलोनी वासी परेशान होते हैं।
विज्ञापन


वर्जन
डी प्लान के तहत शहर में 150 स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ठेकेदार की ओर से जल्द ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। जिन स्थानों पर पहले स्ट्रीट लाइन के पोल नहीं है वहां पर लाइटें लगाई जानी है।- प्रवीन दलाल, एक्सईएन, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें