संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव लूदेसर स्थित बाबा रामदेव मंदिर से चोर चांदी का छत्र व नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने मंदिर कमेटी प्रधान की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मंदिर कमेटी प्रधान होशियार सिंह ने बताया है कि 27 जनवरी की रात को चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ दिया और अंदर से 10 तोले का चांदी का छत्र व हजारों की नकदी चुरा ली। अगले दिन सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो घटना का पता चला। जांच अधिकारी सुभाष का कहना है कि जल्द ही चोरी की वारदात को सुलझा लिया जाएगा।