फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नंद बाबा गोसेवा संस्थान में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा शुरू

Tue, 06 Aug 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। शहर के नंद बाबा गोसेवा संस्थान में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा सोमवार को शुरू हुई। इसमें कथाव्यास गोपाल मोहन भारद्वाज करनपुर वालों ने कथा सुनाई। इससे पहले संस्था के सदस्यों ने शहर सीमा में पहुंचने पर पुष्प वर्षा करके और बाइक पर ध्वजारोहण यात्रा निकालकर उनका स्वागत किया। दौरान श्रद्धालु बम-बम बोले, जय शिव शंकर का जयघोष करते आगे बढ़ रहे थे। कथा के दौरान हलका विधायक शीशपाल केहरवाला मुख्य मेहमान रहे।
विज्ञापन


कथाव्यास गोपाल ने भगवान शिव का गुणगान किया। उन्होंने बताया कि एक मात्र शिव ही ऐसी शक्ति है जो मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाती है। शिव की पूजा का प्रतिफल तो मिलता ही है लेकिन शिव मंदिर के शिखर के दर्शन कर लेने से भी शिव प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान शिव के नाम की महिमा अमृत समान है। इसके गुणगान और कथा सुनने से इंसान को मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है।
राग-द्वेष के विकारों का विनाश होकर भीतर के रोग मिटते हैं। इसलिए नाम रूपी अमृत को पाने के लिए हमेशा तैयार रहें। संस्था के सदस्यों ने बताया कि संस्थान में पांच से 11 अगस्त तक रोजाना दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। 11 अगस्त को सुबह सात बजे हवन, यज्ञ कर भंडारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें