फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर नकली कीटनाशक देने का आरोप, किसानों ने डीडीए कार्यालय में दिया धरना

विज्ञापन
कृषि उपनिदेशक कार्यालय में धरने पर बैठे कालुआना के किसान । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। गांव कालुआना के किसानों ने सोमवार को कृषि उपनिदेशक कार्यालय में धरना लगाकर रोष जताया। इस दौरान किसानों ने कीटनाशक विक्रेता पर नकली कीटनाशक देने व अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। किसानों ने दुकान सील करने की मांग उठाई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि नकली स्प्रे बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं की तो वे असली स्प्रे पीएंगे।
विज्ञापन

धरने पर बैठे कालुआना गांव के किसान अजय कुमार, राजू ने बताया कि बणी के दुकानदार से उन्होंने नरमे के लिए कीटनाशक ली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानदार ने उन्हें नकली कीटनाशक दी जिसके कारण 70 से 80 एकड़ फसल खराब हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत दी तो अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब वह दवाई लेकर दुकानदार के पास पहुंचे तो दुकानदार ने वह दवाई न देने की बात कही। हालांकि जब उन्होंने बिल दिखाए, तो उस पर कंपनी का नाम की कोई ओर दर्ज किया गया था, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उस दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड किया गया और दुकान का सील किया गया है, लेकिन फिर भी दुकानदार दुकान खोल रहा है। किसानों ने मांग उठाई की उक्त दुकानदार की दुकान को सील किया जाए और उस पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाए।
वर्जन
किसानों की ओर से मामले की शिकायत दी गई थी। इसके बाद टीम को मौके पर भेज दुकान से सैंपल एकत्र किए गए। इस दौरान दुकान में कई खामियां पाई गई हैं। इसके बाद दुकानदार के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया गया है। टीम अभी मामले की जांच की रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -डॉ. बाबूलाल, कृषि उपनिदेशक, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें