फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बारिश से पहले ही ओवरफ्लो हो रहे सीवर, बढ़ी समस्या

Fri, 07 Jul 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बारिश से पहले ही शहर में सीवर मैनहोल ओवरफ्लो हो रहे हैं। इस कारण शहर वासियों व कॉलोनी वासियों की परेशानी बढ़ रही है। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के पास सीवर ओवरफ्लो होने की हर रोज 70 शिकायतें आ रही है। जिनमें से मशीन के माध्यम से केवल 10 शिकायतों का ही समाधान हो पा रहा है जबकि 50 शिकायतों का मैनुअल तौर पर कर्मचारियों की तरफ से समाधान किया जा रहा है। विभाग के पास केवल एक ही जेटिक मशीन होने के कारण सीवर लाइनों की पूरी सफाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

शहर की सुभाष बस्ती, बांसल कॉलोनी, कीर्तिनगर क्षेत्र, रानियां रोड पर स्थित सब्जी मंडी का आसपास के क्षेत्र में सीवरेज लाइन ओवरफ्लो रह रही है। जिसके कारण शहर वासियों की परेशानी बढ़ रही है। शहर वासियों की तरफ से शिकायत देने के तीन दिन बाद समस्या पर सुनवाई हो पा रही है। जबकि कई क्षेत्रों में शिकायत का समाधान करने के बाद कुछ ही समय में फिर से वहीं स्थिति बन रही है। हालांकि कॉलोनी वासी उस समस्या का मशीन के माध्यम से समाधान करवाने की मांग करते हैं। लेकिन कर्मचारी मशीन न होने की जानकारी देकर कार्य की खानापूर्ति करने के बाद वापस लौटते हैं। ऐसे में शहर में कई स्थानों पर सीवरेज के दूषित पानी की सप्लाई होने की शिकायत भी आ रही है।

चार दिन पहले हुई थी बारिश, अभी तक कई क्षेत्रों में बनी है कीचड़ की स्थिति
शहर में चार दिन पहले बारिश होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी थी। चार दिन बीतने के बाद भी शहर के कई क्षेत्रों में अभी तक जलभराव व कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण वाहन चालकों व कॉलोनी वासियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इन स्थानों से जल निकासी करने के लिए कोई भी बंदोबस्त नहीं किया गया है। ऐसे में बारिश के कारण फिर से लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


सीवरेज के दूषित पानी की सप्लाई की आ रही 20 शिकायतें, नहीं हो रहा समाधान
शहर में कई क्षेत्रों में सीवरेज के दूषित पानी की सप्लाई होने की विभाग के पास हर रोज 20 शिकायतें आ रही है। हालांकि एक से दो कॉलोनियों में सीवरेज के पानी की सप्लाई होने पर इतनी शिकायतें विभाग के पास पहुंच रही हैं। जिसके समाधान के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से गड्ढे खोद लाइन की लीकेज तलाशी जा रही है। जगह-जगह पर 20 फुट गहरे गड्ढे खोदने के बाद वहां पर मिट्टी डालकर छोड़ा जा रहा है। बारिश के बाद इन स्थानों पर हादसा होने का भी डर बना हुआ है। वहीं शहर में मुख्य रोड के साथ भी इस तरह के गड्ढों को खोदकर वहां पर मिट्टी डाल दी गई है। लेकिन उस पर पक्का निर्माण न होने के कारण कभी भी हादसा होने का डर बना हुआ है। लेकिन अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे।
सीवरेज जाम होने और ओवरफ्लो होने की हर रोज 70 के करीब शिकायतें आ रही हैं। जिनमें से 10 शिकायतों का समाधान मशीन से करवाया जा रहा है जबकि 50 शिकायतों को मैनुअल तौर पर हल की जा रही है। 10 शिकायतों का दिन में समाधान नहीं हो पाता। जिन्हें अलग दिन हल कर दिया जाता है। बारिश होने के बाद ठेकेदार से भी अतिरिक्त कर्मचारी लिए जाएंगे। एक ही मशीन होने के कारण इस तरह की परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

-रोहताश कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें