वार्ड सात से पार्षद का चुनाव लड़ चुके सोनू शर्मा सीवरेज समस्या को लेकर पेड़ पर चढ़ गए।
- फोटो : Sirsa
खन्ना कॉलोनी की सीवर समस्या के समाधान की मांग को लेकर सोनू शर्मा बुधवार को पब्लिक हेल्थ कार्यालय परिसर में पेड़ पर जा चढ़ा। उसने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक वह पेड़ से नीचे नहीं उतरेगा। सोनू शर्मा ने कहा कि कॉलोनी में सीवर जाम की स्थिति बनी हुई है। बार-बार आग्रह करने पर भी कोई मौका देखने तक नहीं आया। युवक के पेड़ पर चढ़े होने की सूचना मिलने पर एसडीओ सुरजीत सिंह पूनिया मौके पर आए और उन्होंने वार्ड का दौरा करने का भरोसा दिलाकर उसे नीचे उतारा। करीब वे 20 मिनट तक पेड़ पर बैठे रहे। बता दें कि सोनू शर्मा वार्ड सात से पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन वे हार गए थे।