एक सिम व मोबाइल हुआ है बरामद, पुलिस को दी शिकायत
- लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल में बंद हैं दोनों आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जेल प्रशासन की ओर से जेल में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान बैरक नंबर दो से एक छोटा मोबाइल फोन व एक सिम मिला। जेल प्रशासन ने बैरक में बंद दोनों हवालातियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है।
जानकारी के अनुसार जेल प्रशासन की ओर से बुधवार दोपहर को सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल के बैरक नंबर दो बंद आकाश निवासी उचाना जींद व अंकित निवासी जंडवाला बिश्नोईयां से मोबाइल बरामद हुआ। उक्त आरोपियों की ओर से पानी की बोतल के नीचे मोबाइल छिपा रखा था। बता दें कि आकाश पर 50 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं, जबकि अंकित पर सात से आठ मामले दर्ज हैं। इस संबंध में जेल विभाग की ओर से पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।