फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल शिक्षकों पर लगे विद्यार्थियों से मारपीट करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डिंग थाना क्षेत्र के गांव सुचान के सरकारी स्कूल के शिक्षकों पर विद्यार्थियों से मारपीट किए जाने के आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार के सदस्य दोनों विद्यार्थियों का इलाज करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहीं विद्यार्थी की मां ने भी स्कूल के शिक्षकों पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि विद्यार्थियों का आपस में ही झगड़ा हुआ था। शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों के साथ मारपीट नहीं की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को सुचान निवासी सुमन ने बताया कि उसका लड़का दीपक और लड़की रेखा गांव के सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ते हैं। मंगलवार को उसका बेटा दीपक दोस्तों के साथ खेल रहा था। ऐसे में उसके दो दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की। मामले की सूचना उसकी बहन रेखा को मिली तो उसने स्कूल प्रिंसिपल को इसकी शिकायत दी। छात्रा रेखा ने बताया कि जब वह शिकायत लेकर पहुंची तो शिक्षकों ने उसकी नहीं सुनी और उसे ही वापस धमकाना शुरू कर दिया। जब वह कक्षा में पहुंचे तो उसके भाई दीपक शिक्षक ने बैंच पर खड़ा कर पटक दिया। ऐसे में जब उसने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो अन्य शिक्षिका ने उसको धक्का दे दीवार के साथ मार दिया। इससे कारण उसके भाई के कान से खून आने लगा और उसके भी सिर में गहरी चोटें आई हैं। इसके बाद वह शाम को घर पर पहुंचे और जानकारी परिजनों को दी। परिजन जब शिकायत लेकर स्कूल में पहुंचे तो शिक्षकों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और पुलिस से पिटाई करवाने की भी धमकी दी। इसके बाद वह अब बुधवार को दोनों का इलाज करवाने के लिए अस्पताल में पहुंचे है ।
वर्जन
विद्यार्थियों का आपस में ही झगड़ा हुआ था। शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों के साथ किसी भी तरह की मारपीट नहीं की गई है। विद्यार्थियों के परिजनों ने भी स्कूल में आकर हंगामा किया था। इसके बाद उन्होंने इस मामले की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस के आने के बाद विद्यार्थियों के परिजनों को बुलाया गया था। लेकिन वह नहीं आए। - बलवंत नैन, प्रिंसिपल, राजकीय सीनियर सेकेंडर स्कूल सुचान ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें