फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सविता पूनिया के पिता बोले : टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया तभी इस मुकाम पर पहुंची

विज्ञापन
हॉकी मैच देखते सविता पूनिया के परिवार के सदस्य। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के सेमीफाइनल मैच शुरू होने से पहले सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम के हॉकी मैदान में खिलाड़ियों ने नाचकर खुशी जाहिर की। जैसे जैसे मैच का समय नजदीक आ रहा था वैसे ही सविता पूनिया के परिवार वाले मैच देखने को उत्सुक हो रहे थे। मैच शुरू होते ही सविता का पूरा परिवार टीवी के आगे जमकर बैठ गया। हालांकि भारतीय टीम 2.1 के स्कोर के साथ अर्जेंटीना की टीम से हार गई। फिर भी इससे परिवार वालों में निराशा नहीं थी। मैच के बाद सविता के पिता महेंद्र पूनिया ने कहा कि खेलों में हार और जीत चलती रहती है। खिलाड़ी को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। हमारी टीम अच्छा खेली तभी वह सेमीफाइनल मैच खेल पाई। सविता के पिता ने भावुक होकर कहा कि हार के बाद मायूसी तो होती है लेकिन भारतीय टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। अर्जेँटीना टीम के खिलाफ 2,1 स्कोर हमारी टीम ने निकाला है। जब टीम ब्रांज मेडल के लिए खेलेगी तो हमारी टीम कामयाब होगी और भारत की झोली में मेडल डालेगी। महेंद्र पूनिया ने कहा कि बेटी सविता पूनिया को भारतीय टीम के लिए ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया का टाइटल देने से खुशी नहीं है। उन्हें खुशी इस बात से है कि भारतीय टीम के पास यह ऐसी खिलाड़ी है जो समय समय पर अपना प्रदर्शन दिखाती रहेगी। उन्होंने कहा कि अभी उम्मीद बाकी है। आशा करते हैं कि भारतीय टीम मेडल जरूर लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें