फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: सरपंचों की चेतवानी- नजरबंद हों या गिरफ्तारी, शाह की रैली उड़ाएंगे पर्चे

Sat, 17 Jun 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर अनाज मंडी छावनी में बदली गई है। हर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके बाद भी किसान, आम आदमी पार्टी, सरपंच सहित अन्य संगठन विरोध की चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शहर में पोस्टर लगाते हुए। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में सरपंच, आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता और किसान संगठन लगातार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली का विरोध करने की चेतावनी दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जहां शुक्रवार रात को भी रैली स्थल के आसपास और मंत्री के आगमन को लेकर लगे बैनरों पर सवालों के पोस्टर चस्पाए हैं, वहीं सरपंचों ने रैली स्थल पर पर्चे उड़ाकर विरोध करने की हुंकार भरी है। सरपंचों ने कहा कि उन्हाेंने 10 हजार पर्चे छपवाए हैं, जोकि रैली स्थल पर मंत्री के सामने उड़ाए जाएंगे।

विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर अनाज मंडी छावनी में बदली गई है। हर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके बाद भी किसान, आम आदमी पार्टी, सरपंच सहित अन्य संगठन विरोध की चेतावनी दे रहे हैं। सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल ने कहा कि अगर पुलिस की ओर से उनको नजरबंद या गिरफ्तार किया जाता है, तो भी रैली पर पहुंचकर मंत्री का विरोध करेंगे और अपनी मांगों को रखेंगे।

दूसरी तरफ किसान संगठन भी गांवों में पहुंचकर लोगों को रैली में न जाने के लिए जागरूक कर रहे हैं तथा विरोध स्वरूप घर की छत पर काले झंडे लगाने के लिए कहा जा रहा है। वहीं, शुक्रवार रात को आप के कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल के आसपास की दीवारों और मंत्री के स्वागत के लिए लगाए बैनरों पर पांच सवालों के जवाब मांगने के लिए पोस्टर लगाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
शांति बनाए रखने को लेकर पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान रैपिड एक्शन फोर्स, सीआरपीएफ, हरियाणा पुलिस के जवान व अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारी भी लगातार शहर में मार्च निकाल लोगों को शांति बनाए रखने को लेकर अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें