फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शपथ से पहले सरपंचों पर फर्जी प्रमाणपत्र प्रयोग करने के आरोप, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पंचायत चुनाव हो चुके हैं। पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्यों और जिला परिषद के चुनाव के साथ-साथ परिणाम आ गया है। अब प्रशासन की ओर से शपथ ग्रहण समारोह करवाया जाएगा। इसमें सभी नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी। लेकिन शपथ से पहले ही शिकायतों का दौर शुरू हो गया है। जिला के दो नवनिर्वाचित सरपंचों के खिलाफ जाली प्रमाण पत्रों के प्रयोग करने के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत के आधार पर प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। शिक्षा विभाग से संबंधित सरपंचों के प्रमाण पत्रों की वैरीफिकेशन होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगामी फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन

सरपंचों, पंचों के चुनाव 9 नवंबर और ब्लॉक समिति सदस्यों, जिला परिषद के सदस्यों के लिए चुनाव 12 नवंबर को हुए। इसके बाद परिणाम भी निकाल दिए गए। अब शिकायतों का सिलसिला शुरू हुआ है। प्रशासन के पास गांव साहुवाला द्वितीय और गांव दादू के नवनिर्वाचित सरपंचों के खिलाफ शिकायत पहुंची है। आरोप लगे हैं कि उक्त दोनों नवनिर्वाचित सरपंचों ने फर्जी प्रमाण पत्र नामांकन के समय पेश किए और चुनाव लड़कर सरपंच बन गए हैं। इसलिए उन्होंने मांग की है कि इसकी जांच करवाई जाए और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हो। जिला प्रशासन ने दोनों मामलों की जांच के आदेश दे दिए हैं।
बताया जा रहा है कि गांव साहुवाला द्वितीय निवासी सुशील चाहर ने आरोप लगाए हैं कि नवनिर्वाचित सरपंच ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान दिए कागजात व जानकारी गलत और फर्जी जमा करवाई है। उन्होंने जांच और दोषी पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द करने की गुहार लगाई है। इसके अलावा दूसरी ओर गांव दादू निवासी एक व्यक्ति ने डीसी को शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि उनके गांव के नवनिर्वाचित सरपंच ने 10वीं का प्रमाण पत्र खुद परीक्षा देने के बजाय अन्य शख्स को बैठकर हासिल किया है। साथ ही आरोप लगाया कि ये प्रमाण पत्र फर्जी व जाली तौर पर प्राप्त किया है। इसलिए जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डीसी ने दिए जांच के आदेश, खंड अधिकारियों को सौंपी जांच
नवनिर्वाचित सरपंचों की शिकायत के आधार पर डीसी पार्थ गुप्ता ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के माध्यम से जांच की करवाई जाएगी। इसके लिए संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। अब उक्त अधिकारी प्रमाण पत्रों की जांच करवाएंगे और शिक्षा विभाग से प्रमाण पत्रों की सत्यापन करवाएंगे। यदि रिपोर्ट में कोई सच्चाई सामने आएगी तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।
3 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह, सीएम का कार्यक्रम लाइव दिखाया जाएगा
पंचायत चुनाव के बाद चुने गए नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। 3 दिसंबर को जिला भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस से बैठक का आयोजन किया गया जिसे एसीएस ने संबोधित किया। बताया जा रहा है कि सरपंचों को गांव स्तर पर, ब्लॉक समिति सदस्यों को ब्लॉक स्तर पर और जिला परिषद के सदस्यों को मुख्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में डीसी शपथ दिलाएंगे। इन कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम भी लाइव दिखाया जाएगा।
खाली पंचों के पदों पर भी होंगे उपचुनाव
हालांकि जिला परिषद और सरपंचों के सभी पदों पर चुनाव हो चुके हैं। लेकिन अभी भी पंचों के काफी पद खाली रह गए हैं। कहीं आवेदन न आने के कारण खाली रह गया तो कहीं नामांकन रद्द हो जाने के कारण। ऐसे में अब इन खाली पदों को उपचुनाव के माध्यम से भरा जाएगा। प्रावधान है कि इन खाली पदों के लिए 6 माह के भीतर उपचुनाव करवाया जाएगा।
दो नवनिर्वाचित सरपंचों को लेेकर शिकायत आई है। जांच के आदेश दे दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। 3 दिसंबर को नवनिर्वाचित सरपंचों, पंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, डीडीपीओ, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें