फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गुरमीत राम रहीम के अवतार दिवस पर आज होगा पौधरोपण, बरनावा पहुंचते ही सोशल मीडिया से संगत से हुए रूबरू

Wed, 14 Aug 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डेरा मुखी के अवतार दिवस के लिए सजाई गई डेरा सच्चा सौदा की सड़क। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पैरोल के बाद गुरमीत राम रहीम सिंह मंगलवार को उत्तर प्रदेश में जिला बागपत के एमएसजी डेरा सच्चा सौदा और मानवता भलाई केंद्र शाह सतनाम आश्रम बरनावा में पहुंचे। बरनावा डेरे में पहुंचते ही सोशल मीडिया के माध्यम से वह साध संगत से रूबरू हुए। वहीं गुरमीत राम रहीम के अवतार दिवस पर आज पौधरोपण होगा।
उन्होंने कहा कि आप सबको मालिक बहुत-बहुत खुशियां दे। आप सभी लोग अपने घरों में रहना और किसी को बरनावा आने की जरूरत नहीं है। एमएसजी अवतार दिवस की खुशी में बुधवार को देश-विदेश की साध-संगत लाखों पौधे रोपकर धरा को हरियाली की सौगात लेगी। बुधवार सुबह सात बजे बरनावा डेरे में पौधे रोप कर राम रहीम अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद देश-दुनिया की साध-संगत पौधरोपण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएसजी भंडारा शाह सतनाम-शाह मस्तान धाम और मानवता भलाई केंद्र डेरा सच्चा सौदा सिरसा में वीरवार को साध-संगत खुशी मनाएगी। एमएसजी भंडारे का समय शाम छह बजे होगा। राम रहीम बरनावा डेरे से साध-संगत को ऑनलाइन गुरुकुल के माध्यम से संबोधित करेंगे। इसके लिए डेरे को लाइटों और झंडों से सजाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें