फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजर से लगी आग, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर के वार्ड नंबर 9 में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर 9 निवासी सपना अग्रवाल (36) शनिवार बाद दोपहर अपने हाथों पर सैनिटाइजर लगाकर चाय बनाने के लिए किचन में गई और जैसे ही उसने चाय बनाने के लिए गैस को जलाया तो आग उसके हाथों को पकड़ गई। हाथों में लगी आग वह बुझाने लगी तो उसकी साड़ी भी आग की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला के चिल्लाने पर घर वालों ने गीले कपड़े आदि डालकर आग को बुझाया और शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के पश्चात उसे सिरसा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें