फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: पिस्तौल के बल पर 14 हजार रुपये लूटे, 10 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर हुए फरार

Wed, 15 Feb 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद लूट के आरोपी।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। क्षेत्र में लूट व चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार रात करीब 10 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने ढाबे पर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश पिस्तौल के बल पर 10 सेकेंड में 14 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी वारदात ढाबा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बुधवार को अन्नपूर्णा वैष्णो ढाबा संचालक महेश कुमार ने बताया कि रात करीब 10:15 बजे वह बर्तन साफ कर रहे थे। ऐसे में ढाबे पर तीन युवक आ गए और खाना खाने की बात कहने लगे। उसने बताया कि उनका ढाबा अब बंद हो चुका है और वह सामने ढाबे पर जाकर खाना खा ले। ऐसे में एक युवक ने उसकी गर्दन पर पिस्तौल तान दिया और दूसरे युवक ने उसकी जेबों से व तीसरे युवक ने होटल में पड़े काउंटर से नकदी निकाल ली। उन्होंने करीब 14 हजार की नकदी लूट कर फरार हो गए। युवक पैदल ही उसके ढाबे पर आए थे और बस स्टैंड की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
Iढाबा संचालक से लूट मामले की शिकायत आई है। इसके आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। जल्द ही आरोपियों का काबू कर लिया जाएगा। -रामफल, थाना प्रभारी, कालांवाली।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें