फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोडवेज बस चालक को तस्करी करते दबोचा, सीट के नीचे 4.6 किलो डोडा पोस्त बरामद

Sun, 01 Sep 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पुलिस की ओर से जब्त की गई बस। स्रोत : ​पुलिस
विज्ञापन
नोहर से ला रहा था डोडा पोस्त, जमाल बस स्टैंड पर पुलिस ने कार्रवाई कर जब्त की बस, आरोपी दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चोपटा (सिरसा)। नशे की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने शुक्रवार शाम गांव जमाल के पास बसों की जांच की। इस दौरान सिरसा से राजस्थान के पोखरण जाने वाली रोडवेज बस से 4 किलो 685 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

पुलिस ने बस जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया। चालक की पहचान नाथूसरी चोपटा निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक को रिमांड पर लेकर गिरोह के अन्य आरोपियों की भी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि चोपटा थाने की एसआई पूनमचंद की पुलिस टीम शुक्रवार शाम जमाल बस स्टैंड पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान राजस्थान के नोहर क्षेत्र से सिरसा डिपो की एक बस आकर रुकी। पुलिस ने चालक की सीट के पीछे सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा रखा देखा। उन्होंने नाथूसरी चोपटा निवासी चालक रमेश कुमार से इस कट्टे के बारे में पूछा तो वह हड़बड़ाते हुए बोला कि कट्टा उसका है।

चालक की गतिविधि पर शक होने पर उन्होंने दल प्रभारी को बताया। टीम ने कट्टे को कब्जे में लेकर उसमें रखी सामग्री की जांच की तो कट्टे में 4.685 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसलिए पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कट्टे समेत बस को अपने कब्जे में ले लिया जबकि यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य के लिए भेजा गया। पुलिस पूछताछ में रमेश ने बताया कि वह नोहर से डोडा पोस्त लाया था। पुलिस ने मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2018 में हुआ था भर्ती
आरोपी चालक रमेश वर्ष 2018 में रोडवेज में चालक पद पर भर्ती हुआ था। वह अक्सर राजस्थान के लंबे मार्ग की बस ही चला रहा था। रोडवेज प्रशासन ने भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस उसका रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसके बाद पुलिस उसकी संपत्ति की जांच भी कर सकती है।
विज्ञापन


मेरे पास अभी तक विभागीय कोई जानकारी नहीं आई है। पुलिस की तरफ से भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। मामला जरूर संज्ञान में आया है। जैसे ही औपचारिक तौर पर मामला आएगा संबंधित को चार्जशीट करके सस्पेंड करने की कार्रवाई की जाएगी। - अजय दलाल, रोडवेज महाप्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें