लितानी मोड़ पर हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक व रोडवेज बस।
- फोटो : Hisar
उकलाना मंडी। लितानी मोड़ के पास मंगलवार सुबह रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 4 यात्री घायल हो गए। इनमें से 2 घायलों को उकलाना व हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसे के बाद बस चालक ने डायल 112 पर सूचना दी।
रोडवेज बस के ड्राइवर विनोद कुमार ने बताया कि वह टोहाना से हिसार आ रहा था। इस दौरान लितानी मोड़ के पास सवारी लेने के लिए बस रोकी गई। पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। वहीं ट्रक ड्राइवर जालू राम ने बताया कि वह सामान्य गति से चल रहा था। अचानक बस ने ब्रेक लगाया तो हादसा हुआ। संवाद