सिरसा। बडागुढ़ा के नेशनल हाईवे नंबर-9 पर गांव साहुवाला प्रथम में कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सेवानिवृत फौजी की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। बडागुढ़ा पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में साहुवाला प्रथम निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि उसके 61 वर्षीय पिता नाजम सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद खेती का कार्य ही करता था। शुक्रवार शाम को उसके पिता मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसे खेत से लेने के लिए पर आ रहा था। इसी दौरान हाईवे पर सिरसा की तरफ से आ रही एक कार ने उसके पिता के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए नाजम सिंह को अस्पताल ले जाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।