फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने कल पहुंचेगी कायाकल्प टीम

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पंखे व बिजली के तार ठीक करते कर्मचारी । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कायाकल्प अवॉर्ड योजना के तहत मंगलवार को अंतर जिलास्तरीय टीम नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचेगी। टीम अस्पताल में सफाई व्यवस्था, भवन की स्थिति, उपकरण और मरीजों से फीडबैक भी लेगी। टीम के आने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारियों शुरू कर दी है। कई स्थानों पर नए पंखे, सफाई व्यवस्था में सुधार और पुराने पोस्टरों को हटाकर नए फ्लैक्स लगाए जा रहे हैं।
कायाकल्य अवॉर्ड योजना के तहत हर वर्ष मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के बेहतर व्यवस्था वाले अस्पताल और सीएचसी केंद्रों का चुनाव किया जाता है। इसके लिए एक जिले की टीम दूसरे जिले के अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए पहुंची है। टीम की ओर से केंद्रों में सफाई व्यवस्था और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच की जाती है। इसके बाद टीम अपने अनुसार उस केंद्र को 100 अंकों में से अंक देती है और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय में भेजी जाती है। ऐसे में अगर टीम 70 से अधिक अंक उस केंद्र को देती है, तो मुख्यालय की टीम उस केंद्र का दोबारा से निरीक्षण करने के लिए पहुंचती है। अगर दूसरी बार पहुंची टीम भी केंद्र को 70 से अधिक अंक देती है तो उस केंद्र को कायाकल्य अवॉर्ड प्राप्त दिया जाता है। मंगलवार को हिसार की तीन से चार सदस्यीय टीम नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन

माधोसिंघाना और कालांवाली में टीमें पहले ही कर चुकी हैं निरीक्षण
जिले के माधोसिंघाना और कालांवाली सीएचसी केंद्र का कायाकल्प अवॉर्ड योजना के तहत टीमें पहले ही निरीक्षण कर चुकी हैं। हालांकि दोनों केंद्रों पर टीम की ओर से अच्छा रिस्पॉंस दिया गया है। कालांवाली में फतेहाबाद और माधोसिंघाना सीएचसी केंद्र में हिसार की टीम ने निरीक्षण कर व्यवस्था की जांच की थी। टीम ने मरीजों से भी फीडबैक लिया और रिकॉर्ड की भी जांच की थी। वहीं अब जिले के रानियां और ओढां सीएचसी केंद्र का निरीक्षण करने के लिए अलग-अलग जिलों की टीमें जल्द ही पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद इन केंद्रों को टीमों की ओर से अंक दिए जाएंगे ।
ओपीडी सहित कई वार्डों में चल रहा है नए पंखे लगाने का काम
नागरिक अस्पताल में तीन से चार सदस्यीय टीम निरीक्षण करने के लिए पहुंचेंगी। इसके चलते नागरिक अस्पताल की ओपीडी में बिजली के तारों को ठीक करने, एग्जॉस्ट फैन, पंखे, पुराने पोस्टर हटवाने सहित अन्य व्यवस्था सुधारने के काम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कायाकल्प अवॉर्ड योजना के तहत मंगलवार को टीम नागरिक अस्पताल में पहुंचने की उम्मीद है। व्यवस्था जांचने और निरीक्षण करने के बाद टीम की ओर से अंक दिए जाएंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
रविंद्र वधवा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, कायाकल्प योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें