फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकारण हटाए जवानों की बहाली व रोजगार हो सुनिश्चित : चंद्रपाल तंवर

Sat, 03 Aug 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। होमगार्ड वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रपाल तंवर की अगुवाई में पदाधिकारियों ने शुक्रवार को उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग की कि हटाए गए होमगार्ड जवानों को बिना शर्त वापस लिया जाए व उनका 365 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से प्रदेशभर के करीब 1900 होमगार्ड के जवानों को अधिकारियों द्वारा अकारण हटा दिया गया। उनके स्थान पर नए जवानों को नियुक्तियां दे दी गई। बिना कारण हटाए गए जवानों के सामने परिवार के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि विभाग में पॉलिसी है कि बिना नोटिस के किसी जवान को हटाया नहीं जा सकता। बिना नोटिस के हटाए गए जवानों की बिना शर्त वापसी न होने के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने मांग की कि हरियाणा के सभी होमगार्ड जवानों को 365 दिन का रोजगार, जोकि विभिन्न सरकारी विभाग, सरकारी मेडिकल कॉलेज और विभिन्न हरियाणा के विश्वविद्यालय में दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि हरियाणा के होमगार्ड जवानों को उनके नजदीकी जिले में ही रोजगार दिया जाए। उनके साथ जिला प्रधान विनोद कुमार अठवाल, मुकेश कुमार, राजेंद्र कुमार, पवन कुमार, कर्ण कुमार सहित अन्य होमगार्ड जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें