फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: दो माह बाद हिसार रोड पर पुनर्निर्माण का काम फिर शुरू

Sat, 18 Feb 2023 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के हिसार रोड पर अधर में लटके रोड पुनर्निर्माण का काम अब फिर से शुरू हो चुका है। इसके चलते शहरवासियों के साथ वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि बीते दो माह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और रोड की एक लाइन ही चलाई जा रही थी।
नगर परिषद की ओर से पाइप लाइन डालने के बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से हिसार रोड के बस स्टैंड से लेकर खैरपुर चौकी तक रोड निर्माण का काम शुरू किया गया था। जिसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसी क्षेत्र में ही नई सीवरेज लाइन डालने का काम शुरू किया गया। इस कारण पीडब्ल्यूडी की ओर से रोड पर डाला गया पत्थर और सामग्री भी खराब हो गई। ऐसे में अब जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से डाली जा रही पाइप लाइन का काम पूरा हो चुका है। जन स्वास्थ्य विभाग ने रोड पर पत्थर और अन्य सामग्री डालने का काम अब शुरू कर दिया है। जिसके पश्चात अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की ओर से तारकोल व बजरी डालकर रोड का पुनर्निर्माण किया जाएगा। जिससे वाहन चालकों को काफी राहत की सांस मिलेगी और आवाजाही सामान्य हो पाएगी।
विज्ञापन

-
एक वर्ष से रोड पर चल रहा था तोड़ा फोड़ी का काम
शहर के हिसार रोड पर बीते एक वर्ष से रोड की तोड़ा फोड़ी करने का काम किया जा रहा था और वहां पर लाइन डाली जा रही थी। विभागों की ओर से अब तक हिसार रोड पर तीन पाइप लाइन डाली गई है। जिसके कारण दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दुकानदार भी इस संबंध में अधिकारियों को शिकायत भी दे चुके हैं। अब जाकर रोड के निर्माण का काम शुरू हो पाया है।
विज्ञापन

-
वर्जन
सीवरेज लाइन डालने का काम पूरा हो चुका है। जिसके पश्चात अब रोड का पुनर्निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। रोड पर पत्थर और अन्य सामग्री डाली जानी है। जिसके पश्चात पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से उस पर बजरी और तारकोल डालने का काम किया जाएगा।
-रोहताश कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें