फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार रोड का पुनर्निर्माण शुरू, वन-वे करने से बनी जाम की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए हिसार रोड का करीब एक वर्ष बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 1.20 करोड़ रुपये की लागत से रोड का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। जिससे वाहन चालकों और दुकानदारों को राहत मिलेगी। निर्माण कार्य के चलते अभी रोड को वन वे किया गया है। इसके कारण यहां पर जाम की स्थिति बन रहती है।
विज्ञापन

शहर के बरनाला रोड क्षेत्र और हिसार रोड स्थित कॉलोनियों से बारिश के पानी की निकासी के लिए अमृत योजना के तहत बड़ी पाइप लाइन डालने का काम करीब दो वर्ष पहले शुरू किया गया। इसके लिए रोड का खोद दिया गया। यहां पाइप लाइन डालने के बाद सिर्फ मिट्टी डालकर औपचारिकता कर दी गई। बारिश के समय में ओर सामान्य दिनों में यहां पर वाहन चालक हादसे का शिकार भी हुए। इन हादसों सबक लेते हुए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने 1.20 करोड़ रुपये से रोड का निर्माण शुरू करवाया है। फिलहाल रोड की तीन से चार फुट तक खोदाई की जा रही है। इसके बाद यहां पर पत्थर भरे जाएंगे।
दो स्थानों पर अभी भी बनाए जा रहे हैं मैनहोल
हिसार रोड पर करीब दो वर्ष से पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके बावजूद ठेकेदार की ओर से काम पूरा नहीं किया गया है।अभी भी मुख्य पाइप लाइन के लिए दो स्थानों पर मैनहोल बनाए जा रहे हैं। पाइप लाइन का काम अभी भी नेशनल हाईवे से रंगोई नाले तक अटका हुआ है। इसके चलते शहर वासियों को अभी भी पानी की समस्या से निजात पाने के लिए छह माह तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

वर्जन
अमृत योजना के तहत उखाड़ा गए रोड का अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 1.20 करोड़ की लागत से निर्माण किया जाएगा। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे आवाजाही करने वाले वाहन चालकों व शहर वासियों को राहत मिल सकेगी। - कृष्ण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।

हिसार रोड पर जेसीबी से खोदाई करते। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें