क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग के साथ मंदिर के पुजारी द्वारा कुकर्म किए जाने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि बीते दिवस परिवार के लोग खाना खाकर बैठे थे। तभी उसकी नजर अपने बेटे पर पड़ी, जोकि काफी उदास और परेशान था। उसने अपने बेटे से पूछा तो पहले उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसके बेटे ने बताया कि एक अप्रैल दोपहर वह गांव के मंदिर में गया था। पुजारी रमनगिरी उसे बहलाकर मंदिर में बने कमरे में ले गया और गलत काम किया। साथ ही इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने डर के कारण घर में आकर कुछ नहीं बताया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मंदिर के पुजारी को काबू कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुजारी से पूछताछ की जा रही है।