फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

550 ग्राम अफीम के साथ राजस्थान का युवक काबू

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में अफीम तस्करी का आरोपी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नाथूसरी चोपटा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गांव जमाल के मेन चौक से बस में सवार राजस्थान के एक युवक को 550 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। एसआई पूनमचंद ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान नंदा भील निवासी देवरिया जिला भीलवाड़ा राजस्थान के रुप में हुई है। पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना नाथूसरी चोपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि एसआई पूनमचंद, ईएसआई रोहताश कुमार, राजवीर, रणधीर सिंह की एक पुलिस टीम चेकिंग के दौरान जमाल क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान राजस्थान से बस से आ रहे युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 550 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें