फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा शहर में कई स्थानों पर दूसरे दिन तक रुका रहा बारिश का पानी

Thu, 18 Jul 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर के बीमा कॉलोनी रोड पर जमा पानी।
विज्ञापन
सिरसा। क्षेत्र में मंगलवार को हुई बारिश के बाद सिरसा शहर में बुधवार तक कई स्थानों से जलनिकासी नहीं हो सकी। इस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में सबसे अधिक समस्या कंगनपुर रोड पर रही। वहां 24 घंटे के बाद भी पानी की निकासी नहीं हो सकी। प्रशासन ने जनता भवन रोड पर पानी की निकासी के लिए डिस्पोजल पर नया बिजली कनेक्शन देकर ट्रांसफार्मर लगाया है। फिर भी स्थिति नहीं सुधर सकी।
विज्ञापन


सिरसा शहर में मंगलवार को करीब 15 मिमी बारिश हुई थी। इसी बारिश से पूरे शहर में जलभराव हो गया। आलम यह था कि शहर के कई स्थानों पर तीन फुट तक पानी भर गया। हालांकि देर शाम मुख्य मार्गों से तो पानी निकल गया। फिर भी कई इलाके ऐसे रहे, जहां बुधवार देर शाम तक पानी भरा था। लोगों को सर्वाधिक समस्या उन क्षेत्रों में आई जहां कुछ दिन पहले ही विकास कार्यों के नाम पर सड़क तोड़ी गई। वहां कीचड़ भरने के कारण लोगों को आवाजाही में अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।


यहां रही परेशानी

सिरसा शहर के कंगलपुरा रोड पर सबसे अधिक परेशानी लोगों को आ रही है। सतनाम चौक से गांव कंगनपुर रोड पर करीब 800 फुट का हिस्सा पानी से भरा रहा। शहर के रानियां रोड, बैंक कॉलोनी, रेलवे फाटक समेत शहर के कई हिस्सों में कीचड़ से लोग परेशान रहे। ज्ञात रहे कि जनता भवन के पास निकासी के लिए पंप लगाया गया है, ताकि बारिश का पानी आसानी से निकल सके। फिर भी कई इलाकों से 24 घंटे बाद भी पानी की निकासी नहीं हो सकी।
विज्ञापन





शहर में अधिकतर स्थानों से पानी निकल चुका है। अब शेष निचले क्षेत्र से भी पानी निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। - रवि शर्मा, एमई, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें