फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में दूसरी बार मेडिकल स्टोर पर छापा

Fri, 22 Apr 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर छापा - फोटो : bureau
विज्ञापन
रोड़ी (सिरसा)।  रोड़ी में स्थित आर अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक सप्ताह में दूसरी बार छापेमारी की है। हालांकि छापेमारी में टीम सदस्यों को मेडिकल से कोई नशीली दवाएं व अन्य सामग्री नहीं मिली है, लेकिन कुछ कमियां हैं, जिस बाबत मेडिकल संचालक को नोटिस दिया जाएगा। फतेहाबाद के ड्रग इंस्पेक्टर रमन श्योराण ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई थी, जिस दौरान कुछ दवाइयां मिली थी। श्योराण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की मेडिकल स्टोर पर कुछ नशीली दवाएं सप्लाई की जा रही है। इसी शिकायत के आधार पर उन्होंने वीरवार दोपहर उक्त मेडिकल पर टीम सदस्यों के साथ छापेमारी की। पूरे मेडिकल में जांच के दौरान कोई नशीली दवाएं तो नहीं मिली, लेकिन मेडिकल के लिए बनाए गए नियमों के तहत कुछ कमियां मिली हैं, जिस बाबत मेडिकल संचालक को नोटिस थमाया जाएगा। श्योराण ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों के मुताबिक कहीं भी नशीले पदार्थों की सप्लाई नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें