सिरसा में बेठक करते हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ के कर्मचारी।
सिरसा। हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ संबंधित हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ की जिला कमेटी एवं ब्रांचों के पदाधिकारियों की बैठक यूनियन कार्यालय में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 जून को कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल, डबवाली में किए जाने वाले प्रदर्शन को स्थगित किया गया। वहीं निर्णय लिया गया कि उपमंडल अभियंता जनस्वास्थ्य उपमंडल कार्यालय कालांवाली के समक्ष ही प्रदर्शन घेराव जारी रहेगा।
आसाखेड़ा में किसानों के धरना पर पहुंचे विधायक अमित
सिरसा। गांव आसाखेड़ा में माइनर में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए किसानों का धरना रविवार को भी जारी रही। किसानाें के धरने पर रविवार को डबवाली के विधायक अमित सिहाग भी पहुंचे और किसानों से बातचीत करके सारी स्थिति की जानकारी ली।
किसानों ने आसाखेड़ा माइनर को बनाने में बरती गई की अनियमितताओं व उसके चलते हो रही असुविधा के विषय में विधायक को अवगत करवा समाधान करवाने की मांग रखी गई। विधायक ने मौके पर विभागीय एसई से संपर्क साध किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। मौके पर कोई सकारात्मक हल न निकलने पर अमित सिहाग ने किसानों को अपना डेलिगेशन बना एक मांग पत्र देने को कहा, इसके साथ ही उन्होंने किसानों की मांग को चंडीगढ़ में विभागीय उच्च अधिकारियों के समक्ष रख न्याय उचित समाधान करवाने का प्रयास करने की बात कही।