जिले में लूट की घटना तेजी से बढ़ रही है। वहीं बीती रात को पेट्रोल पंप मैनेजर की स्कूटी को टक्कर मार कार सवार युवकों ने 40 हजार की लूट को अंजाम दिया। चोर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित पवन कुमार ने सब्जी मंडी चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नेकी गुजर्र वाली गली रानियां गेट का रहने वाला है और रानियां रोड स्थित सुखीजा पेट्रोल पंप पर मैनेजर है। वह रविवार रात करीब साढ़े दस बजे पेट्रोल पंप से स्कूटी पर घर आ रहा था। जब वह वर्मा केला स्टोर के पास पहुंचा तो एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे वह रोड पर गिर गया। ऐसे में कुछ युवकों ने कार से उतरकर उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और सिर पर चोट मार दी। युवकों ने स्कूटी में रखे बैग को निकाल लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।