फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जल्द ही आपके वाहनों में पेट्रोल व डीजल डालते दिखाई देंगे कैदी

Sat, 01 Jul 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक दधीच
विज्ञापन

सिरसा। बरनाला रोड पर जिला जेल के बाहर कैदी आपके वाहनों में पेट्रोल व डीजल डालते दिखाई देंगे। जिला जेल प्रशासन की ओर से जेल के बाहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप लगवाया जाएगा। इंडियन ऑयल ने इसके लिए सर्वे भी कर लिया है। अब यहां पर पेट्रोल पंप लगाने का प्रोसेस शुरू हो गया है।

बरनाला रोड पर जिला जेल की करीब डेढ़ एकड़ जमीन खाली है। इसमें कुरुक्षेत्र जेल की तर्ज पर जिला जेल के आगे पेट्रोल पंप लगाया जाएगा। जेल प्रशासन ने पेट्रोल पंप पर काम करने के लिए उन पांच कैदियों के नाम भेजे हैं, जो लंबे समय से जेल में बंद हैं और उनका रिकाॅर्ड भी साफ सुथरा रहा है। इन कैदियों को तीन माह की ट्रेनिंग के लिए कुरुक्षेत्र जेल में भेजा जाएगा। यहां पर वे कुरुक्षेत्र जेल के कैदियों से तेल डालने व पेट्रोल पंप के अन्य कार्यों की जानकारी लेंगे। ज्ञात रहे कि सिरसा जिला जेल के आगे हाइवे के साथ खाली जमीन पड़ी है। इस जमीन का सदुपयोग करने के लिए ही यहां पर पेट्रोल पंप लगाने का प्रस्ताव बनाया गया था, जिस पर सहमति मिल चुकी है और जल्द ही यहां पर पेट्रोल पंप का निर्माण आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




सरकार व जेल मंत्री के सहयोग से जिला जेल के बाहर पेट्रोल पंप का निर्माण किया जाना है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और पेट्रोल पंप बनने के बाद सरकार को इससे लाभ होगा। ल्रमेश कुमार, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट, सिरसा।
विज्ञापन




जिला जेल के बाहर पेट्रोल पंप बनना प्रस्तावित है। इंडियन ऑयल की सर्वे टीम ने इस स्थान का निरीक्षण भी कर लिया है। इस पेट्रोल पंप पर पांच कैदियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही उनको प्रशिक्षण के लिए भी भेजा जाएगा। इससे पहले कुरुक्षेत्र जेल के बाहर भी ऐसा ही पेट्रोल पंप खोला गया है। - दीपक शर्मा, जेल अधीक्षक, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें