फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का री-ट्वीट, लिखा : किसान का प्रयास पीएम मत्स्य संपदा योजना के फायदे सामने लाता

Mon, 20 Mar 2023 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मत्स्य पालन योजना से किसान लाभांवित हो रहे हैं। सिरसा के किसानों पर आधारित स्टोरी को सांसद सुनीता दुग्गल ने ट्वीटर पर शेयर किया। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट को री-ट्वीट किया। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने री-ट्वीट करते हुए कहा है कि सिरसा में हमारे किसान भाई-बहनों का यह प्रयास जहां पीएम मत्स्य संपदा योजना के फायदों को सामने लाता है, वहीं यह महिला सशक्तीकरण का एक प्रतीक है। इससे सिरसा के किसानों का हौसला बढ़ा है। बता दें कि सांसद सुनीता दुग्गल ने 17 मार्च को एक ट्वीट किया। इसमें सांसद ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि लवणीय भूमि और खारे पानी को कृषि प्रयोजनों के लिए अभिशाप माना जाता है। सिरसा के लोगों के लिए यह अब वरदान बनता जा रहा है। खारे पानी के स्तर में वृद्धि के कारण सिरसा में बड़े पैमाने पर भूमि बंजर होने लगी थी। सिरसा के किसानों ने इस आपदा को अवसर में बदल दिया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक योजना पर स्वयं मॉनीटरिंग करते हैं और उपलब्धियों पर सराहना भी करते हैं। उपलब्धियों पर प्रधानमंत्री स्वयं बधाई भी देते हैं। मैंने प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद भी किया है। -सांसद सुनीता दुग्गल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें