फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला की शादी की तैयारियां: 15 एकड़ में लग रहा वाटर प्रूफ टेंट, लगन कौर रंधावा के संग लेंगे फेरे

Mon, 06 Mar 2023 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

दिग्विजय चौटाला का विवाह पंजाब के अमृतसर निवासी लगन कौर रंधावा के साथ होना तय हुआ है। 15 मार्च को दिल्ली में उनका विवाह होगा। दिल्ली में रिंग सेरेमनी और शादी का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन
जीटीएम ग्राउंड में दिग्विजय चौटाला की शादी के लिए लगाया जा रहा टेंट।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शादी के लिए शहर के जीटीएम ग्राउंड में करीब 15 एकड़ में वाटर प्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। शादी समारोह में देशभर के नेता, बॉलीवुड स्टार, पंजाबी गायकों के पहुंचने की भी उम्मीद है। 10 मार्च को सिरसा में प्रीतिभोज के बाद 15 मार्च को दिल्ली में बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विज्ञापन


शादी समारोह का टेंट लगाने के लिए 10 दिनों से कारीगर काम पर लगे हुए हैं। शादी समारोह में कारीगरों को भी दिल्ली से बुलाया गया है, जो कि पूरे समारोह में मेहमानों के खाने, बैठने सहित अन्य हर प्रकार का प्रबंध करेंगे। शादी समारोह में प्रदेशभर से करीब 80 हजार लोग शिरकत करेंगे।

दिल्ली में आयोजित होंगे मुख्य कार्यक्रम
दिग्विजय चौटाला का विवाह पंजाब के अमृतसर निवासी लगन कौर रंधावा के साथ होना तय हुआ है। 15 मार्च को दिल्ली में उनका विवाह होगा। दिल्ली में रिंग सेरेमनी और शादी का कार्यक्रम रखा गया है। शादी के कार्यक्रम में कई बॉलीवुड स्टार के पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है।

 

पिछले दिनों दिग्विजय चौटाला ने खुद बॉलीवुड स्टार सलमान खान और मशहूर सिंगर कैलाश खेर से मिलकर उन्हें शादी का निमंत्रण दिया है। वहीं ,उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बाबा रामदेव को शादी का निमंत्रण भी दिया है। इनकी तस्वीरें दिग्विजय चौटाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री और केंद्र एवं कई राज्य के दिग्गज नेताओं को शादी का निमंत्रण दिया गया है।

विज्ञापन


सिरसा में 10 मार्च का कार्यक्रम है। इसके अलावा 13 मार्च की दिल्ली में रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम होगा। 15 मार्च को दिल्ली में शादी का कार्यक्रम रखा गया है। ग्राम पंचायतों से लेकर पार्टी वर्कर्स को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा आम आदमी से लेकर प्रधानमंत्री तक को शादी का निमंत्रण भेजा गया है। - अजय चौटाला, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जेजेपी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें