जीत का जश्न मनाते अभय सिंह चौटाला व अन्य। संवाद
- फोटो : Sirsa
रानियां (सिरसा)। जिला परिषद की हॉट सीट बनी वार्ड नंबर छह में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। वार्ड नंबर छह में छह ही प्रत्याशी मैदान में रहे। जिसमें इनेलो के कर्ण चौटाला ने 699 वोटों से बिजली मंत्री समर्थित राजकुमार नैन को मात दी है और जीत हासिल की।
जिला परिषद के चुनाव की मतगणना का कार्य रविवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। मतगणना की निगरानी रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार एआरओ नायब तहसीलदार हरीश चंद्र बिजारणिया पंचायती राज एसडीओ अंकुर गर्ग की देखरेख में करवाया गया। मतगणना की सुरक्षा का कार्य डीएसपी रविंद्र कुमार यादव थाना प्रभारी बनवारी लाल को सौंपा गया। मतगणना के दौरान कर्ण चौटाला को 7742 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजकुमार नैन को 7043 वोट मिले। कर्ण चौटाला ने 699 वोटों से राजकुमार नैन को मात दी है। वहीं अन्य प्रत्याशी रमेश कुमार को 1299, जयपाल नैन निवासी खारिया जेजेपी के ब्लॉक अध्यक्ष को 1855 वोट मिले। इसी प्रकार दलीप छापोला को 6426 वोट मिले। सीताराम को 447 वोट मिले। नोटा को 149 वोट मिले।